फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   If the proposal for privatization of the corporation is not withdrawn, there will be movement

निगम के निजीकरण का प्रस्ताव वापस न लिया तो होगा आंदोलन

Mon, 10 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
If the proposal for privatization of the corporation is not withdrawn, there will be movement
गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने चेतावनी दी कि अगर निगम के निजीकरण का प्रस्ताव वापस न लिया गया तो प्रदेश के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता प्रांत व्यापी आंदोलन प्रारंभ करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन ने निर्णय लिया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण की नीति के विरोध में 18 अगस्त को देश के 15 लाख कर्मचारी देश भर में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी की मुख्य मांग इलेक्ट्रीसिटी (अमेंडमेंट) बिल-2020 वापस लेना, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेना, केंद्र शासित प्रदेशों एवं उड़ीसा के बिजली निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त करना और कोल इंडिया के कामगारों के निजीकरण के विरोध में हो रही हड़ताल का समर्थन है। बैठक में सह संयोजक आशीष चौहान, महेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार, आदित्य पांडेय, चंद्रपाल सिंह, सहायक अभियंता शिवम राय, मिठाई लाल, अभिषेक राय, अमित कुमार, संजीव भास्कर, मनोज कुमार पटेल, संतोष चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed