{"_id":"6486137e3c6808ecbb06158f","slug":"if-the-heat-is-making-you-cry-then-the-electricity-is-also-giving-a-lot-of-shocks-ghazipur-news-c-20-vns1027-248643-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गर्मी रुला रही है तो बिजली भी दे रही खूब झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गर्मी रुला रही है तो बिजली भी दे रही खूब झटके
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता त्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक ओर इन दिनों घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है वहीं दूसरी ओर बढ़ती गर्मी के साथ अंधाधुंध बिजली कटौती से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रही है। गांवों में 18 और शहरों में 20-22 घंटे बिजली आपूर्ति फिलहाल सपने की बात हो चुकी है। बिजली विभाग के अधिकारी कटौती का कारण ओवरलोडिंग और लोकल फाल्ट बता रहे हैं। वजह चाहे जो भी हो पर 42-43 डिग्री की गरमी बगैर बिजली के लोगों को बेहाल कर रही है।
गाजीपुर। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू लोगों को बेहाल किए हुए है। रात को भी बहुत राहत नहीं मिल रही है। इस पर बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। भरी गर्मी में बिजली गुल होने से क्या शहर और क्या ग्रामीण सभी परेशान हैं। चारों डिविजन में रोस्टर के हिसाब से बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
इस चिलचिलाती गर्मी में हालात यह है कि शहर में जहां 12 से 14 घंटे बिजली मिल पा रही तो वहीं ग्रामीण इलाकों में महज आठ से 10 घंटा ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। कई जगहों पर हाईटेंशन तार टूटने और ट्रांसफार्मर जलने से दिन-दिन भर और रात-रात भर बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर के प्रकाशनगर और रौजा क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान है। इससे अंधऊ, रौजा, खोवा मंडी, कपूरपुर, होम्योपैथिक कॉलेज, छावनी लाइन सहित तमाम इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चित्ररकोनी, दिलदारनगर, सायर, भदौरा, बारा, डेहूडी, नंदगंज, महाराजगंज, जंगीपुर, कूंडेसर, पारा, बिरनो, मरदह सहित पृश्वीपुर में बिजली के आंख मिचौली और बिजली कटौती लोगों के लिए आफत बनी है।
गहमर संवाददाता के अनुसार एक ओर जहां भीषण गर्मी से लोगों का जीना दुश्वार हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती से लोग त्रस्त हो गए है। बिजली के न रहने के कारण जहां लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महज शोपीस बन कर रह गए है। सुबह छह बजे से ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। जो दिनभर जारी रहती है। लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी व्यवस्था सुधार में रूचि नहीं ले रहे हैं। वहीं बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को पीने के पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बिजली के न रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों एवं छोटे बच्चों को हो रही है मजबूरी में लोग हाथ से बने पंखे से गर्मी से निजात पाने की कोशिश में लगे हुए है। इस संबंध में जेई रामप्रवेश चौहान ने बताया कि जितनी बिजली मिल रही है उतनी आपूर्ति की जा रही है। गर्मी के कारण लोक फाल्ट हो रहा है, जिसे तुरंत ठीक करा कर आपूर्ति चालू की जा रही है।
दुबिहां संवाददाता के अनुसार भीषण गर्मी का कहर लगातार कई दिनों से जारी है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप, गर्म हवा, लू के थपेड़ों के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी ने लोगों को घरों रहने को मजबूर कर दिया है। गर्मी में बिजली भी बार-बार कट रही हैं। और कई घंटों तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जीना हराम हो गया है। चट्टी चौराहे के दुकानदार पेड़ की छाया में हाथ के पंखे से हवा ले रहे है।
00
ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोक फॉल्ट की समस्या आ रही है उसे समय रहते दुरूस्त किया जा रहा है। इससे कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। जितनी बिजली मिल रही है, उतना लोगों को आपूर्ति किया जा रहा है।
राकेश मोहन, अधीक्षण अभियंता।
000000
ग्रामीण इलाके में बस 10 घंटे बिजली आपूर्ति
गाजीपुर। नगर क्षेत्र में 16 से 18 घंटे और शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। सैदपुर नगर में 14 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में आठ से दस घंटे, जमानिया नगर में 14 से 15 घंटे, ग्रामीण क्षेत्र में दस घंटे, दिलदारनगर नगर में दस से 12 घंटे, सेवराई तहसील क्षेत्र में 12 से घंटे और मरदह ब्लाक क्षेत्र में 12 से 13 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।