फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Idol immersion in rivers will not

नदियों में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन

Sun, 18 Sep 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Idol immersion in rivers will not
20 एकड़ भूमि नदी में समाई

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था के संबंध में सभी क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं समस्त थानाध्यक्षों की बैठक रविवार को हुई। इसमें मूर्तियों के निर्धारित स्थानों पर स्थापन तथा विसर्जन के लिए गड्ढे के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि किसी भी कीमत पर नदियों में मूर्ति विसर्जन न होने दिया जाए। हाईकोर्ट के निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए विसर्जन कराया जाय।  
  डीएम संजय कुमार खत्री ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि समय रहते गड्ढा खुदवाने तथा उसमें पानी भरने की व्यवस्था विसर्जन से पूर्व ही करा लिया जाय। गड्ढों में पालीथीन लगाया जाय। गड्ढों के पास प्लेटफार्म भी बनाया जाय जिससे कई मूर्तियों के एक साथ आ जाने पर उनको वहां पर रखा जा सके। विसर्जन  स्थल पर पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था के लिए निर्देश दिये गये।
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल की वजह से उनके स्थान पर अमीनों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया। जनपद में जहां-जहां भी रावण दहन होता है उन स्थानों पर व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किये जाएं। आने-जाने वाले मार्ग पर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण न होने दिया जाय। डीएम  ने इओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एक सप्ताह के अंदर करा लिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीजे संचालकों को सख्त हिदायत देने का निर्देश दिया कि यदि कहीं भी डीजे दिखाई दे तो उसको जब्त कर लिया जाय। उनके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई किया जाय। मुहर्रम के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर पहले से ही रास्तों आदि के बारे में रूट चार्ट बना लें। पुलिस  अधीक्षक रामकिशोर ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उपजिलाधिकारी के साथ क्षेत्रों का भ्रमण करें। जहां भी विवाद की शिकायत मिलेे उसका तत्काल निराकरण किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed