फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Identification of dead women through anklets, toe rings and tappas

Ghazipur News: पायल, बिछिया और टप्पस से हुई मृत महिलाओं की शिनाख्त

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Identification of dead women through anklets, toe rings and tappas
संवाद न्यूज एजेंसी गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के महाहर मंदिर से 400 मीटर दूर बस पर टूटकर गिरी हाईटेंशन तार से जलकर चार महिलाओं और एक बस चालक की मौत हुई थी। सोमवार की देर शाम तक मोर्चरी हाउस में शिनाख्त के लिए परिजन पहुंच रहे थे। किसी की पायल, बिछिया, टप्पस, कंगन और मंगलसूत्र से पहचान कर दहाड़े मारकर बिलख उठते थे। देर रात करीब तीन बजे तक पांचों शवों का तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। वहीं मृत चार शवों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल सुरक्षित किया गया। देर रात बस चालक का परिजनों ने श्मशान घाट पर अंतिम कर दिया। जबकि अन्य शवों को शव वाहन से उनके घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही पोस्टमार्टम टीम ने तैयारियां पूरी कर ली। इधर पुलिस प्रशासन की टीम शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्रवाई में जुट गया। रात करीब 10.30 बजे तक तीन शव पोस्टमार्टम हाउस आ गए थे, लेकिन पुलिस की कागजी कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी थी। इधर मर्चरी हाउस में रखे दो शव को पूरी तरह से जल चुके थे, शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जिला और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रात करीब 11.30 बजे डाॅक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। पोस्टमार्टम रात करीब तीन बजे तक चलता रहा है। इस दौरान बस चालक जगरनाथ यादव की पूर्णत: शिनाख्त होने पर सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए नहीं रखा गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से जली चार महिलाओं के शव की शिनाख्त तो परिजनों ने पायल, बिछिया, टप्पस, कंगन और मंगलसूत्र से कर लिया था, लेकिन एहतियातन डॉक्टरों की टीम ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल सुरक्षित करने के साथ जांच के लिए पुलिस प्रशासन की टीम को सुपुर्द कर दिया। इसके महिलाओं के चारों शवों को शव वाहन से उनके पैतृक गांव भेजा गया। इस दौरान उच्चाधिकारी पल- पल की जानकारी लेने के साथ दिशा- निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed