{"_id":"570d3b524f1c1b7c0d4a6b84","slug":"huts-burned-homeless-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ियां राख, लोग बेघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ियां राख, लोग बेघर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
अग्नि पीड़ितों का हाल जानते एसडीएम
अलग-अलग अगलगी की घटनाओंे में मंगलवार को 30 झोपड़ियां जल गईं। चार दुधारू जानवर झुलस गए। लोग खुले आसामने के नीचे समय काटने को मजबूर हैं। भदौरा के बक्सड़ा मौजा में विद्युत तारों में स्पार्किंग के चलते दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गईं।
विजहरी गांव में भुक्खन गोड़ की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू कर पाते तब तक उसने शंभू राजभर, वैजनाथ राजभर, नखड़ू राजभर, जर्नादन राजभर और भूषण राजभर की रिहायशी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। हादसे में चार पालतु पशु झुलस गए। भुक्खन गोड़ की लड़की की शादी 22 अप्रैल है। आग में शादी के समान राख हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, वीरपुर गांव के बंशी मौजा में सोमवार की शाम आग से सात लोगों की 24 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। हृदय नारायण यादव की गाय मर गई जबकि झोपड़ी में बांधी गई तीन भैंसें गंभीर रूप से झुलस गई। देवनारायण की झोपड़ी में डेढ़ लाख की नकदी जल गई। शिवमोहन राजभर और उदय यादव की दो-दो बकरियां, सोमारू राजभर की गाय और भैंस झुलस गई हैं।
विज्ञापन
अक्षय लाल राजभर और दीनानाथ यादव की झोपड़ियों में रखा अनाज और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार को गांव में पहुंचे मुहम्मदाबाद एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कोटेदार को पीड़ितों को 50-50 किलो अनाज, चीनी और मिट्टी तेल मुहैया कराने का निर्देश दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने लोहिया आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भदौरा संवाददाता के मुताबिक, ब्लाक क्षेत्र के बक्सडा मौजा में तारों की स्पार्किंग से निकली चिनगारी से अवधेश नारायण की गेहूं की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।