फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Husband and wife jump in river Ganges with baby child Ghazipur Chandauli police getting involved in border dispute

यूपीः दुधमुंहे बच्चे के साथ पति-पत्नी ने गंगा में लगाई छलांग, सीमा विवाद में उलझी रही गाजीपुर-चंदौली पुलिस

Mon, 06 Sep 2021 04:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/ चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/ चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Sep 2021 04:39 PM IST
सार

पुलिस को मौके से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें मिले कुछ कागजातों के आधार पर दोनों की पहचान हुई। दंपती ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Husband and wife jump in river Ganges with baby child Ghazipur Chandauli police getting involved in border dispute
पक्का पुल से गंगा में कूदे पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर से चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर सैदपुर में बने पक्का पुल से सोमवार दोपहर पति-पत्नी ने दुधमुंहे बच्चे के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उन्हें कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। घटना के कई घंटे बाद भी नदी में डूबे तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


इससे पहले  सूचना पर बलुआ थाना (चंदौली) और सैदपुर (गाजीपुर) की पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन तत्काल खोजबीन कराने की बजाए सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस को मौके से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें मिले कुछ कागजातों के आधार पर दोनों ही पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।  
विज्ञापन


दंपती ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग भी खुले तौर पर कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्रसेन (डहरा कलां) गांव निवासी अजीत कन्नौजिया (22) अपनी पत्नी सोनम (20) एवं दुधमुंहे बेटे झिन्नी के साथ सैदपुर अस्पताल में कोरोना टीकाकरण कराने की बात कहकर घर से निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में तीनों गंगा नदी पर स्थित सैदपुर-चंदौली पुल पहुंचे। पति-पत्नी ने बच्चे के साथ गंगा में छलांग लगा दी। जैसे ही कुछ राहगीरों की उन पर नजर पड़ी, शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

कुछ ही देर में सैदपुर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ बलराम भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल चंदौली थाना में पड़ता है। वहां की पुलिस पहुंच चुकी है। तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed