फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hunger strikers bluntly, this time the fight will be through or through

Ghazipur News: अनशनकारियाें की दो टूक, अबकी लड़ाई आर या पार

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hunger strikers bluntly, this time the fight will be through or through
फोटो-
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव को लेकर अनशन रहा जारी, डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकने की मांग को लेकर चल रहा है धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
गहमर। ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन बैठे दो लोगों का डाक्टरों ने बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया। वक्ताओं ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई होगी। अगर रेलवे के अधिकारी जिद पर अड़ा है तो इसका परिणाम घातक होगा। चेताया कि आंदोलन को धार देने के साथ स्टेशन पर स्थित पैनल में ताला बंदी और पटरी जाम करने का काम किया जाएगा। अब हम आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
कहा कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से इस्लामपुर दिल्ली मगध एक्सप्रेस, जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस एवं कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस के खत्म हुए ठहराव को पुनः शुरू करने के लिए गहमर रेल ठहराव समीति और भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अनिश्चितकालीन ने धरना शुरू किया।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर बीते दस अक्तूबर को आमरण अनशन शुरू हो गया। दूसरे दिन आमरण अनशन पर बैठे आयुष उपाध्याय और सुधीर सिंह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। संयोजक दामोदर सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन दो बार जिला प्रशासन के साथ मिल कर हमारी मांगों को स्वीकार करने का समझौता कर चुका है। इसके बाद भी धरने पर बैठना पड़ा, तो क्या भरोसा है कि आज आमरण अनशन से हट जाए तो हमारी मांग पूरी कर दी जाएगी। इस मौके पर चंदन सिंह, मुन्ना, शाकिर अली, बुल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed