फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hunger strike continues at the police station for the second day demanding arrest

Ghazipur News: गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी थाने पर अनशन जारी

Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues at the police station for the second day demanding arrest
पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से जताई नाराजगी
विज्ञापन


कमसड़ी गांव में युवक को मारी गई गोली का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव में एक युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करने से नाराज परिजन और ग्रामीण दूसरे दिन रविवार को भी भाजपा नेता के नेतृत्व में थाने में क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। वक्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की।
ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी खुलेआम घुम रहे हैं और पुलिस विवेचना और छानबीन की बात कहकर टाल-मटोल कर रही है। ऐसे में पीड़ितों के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय चुपचाप बैठी हुई है। उनकी इस कार्रवाई से परिजन सहित ग्रामीण संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपी को थाने बुलाकर छोड़ दी। इधर आरोपी थाने से जैसे बाहर निकला उसके समर्थक नारा लगाते हुए गांव चले गए, जो पुलिस के कार्य पर अब सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर विवेचना कर रहे भांवरकोल थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों से मिलकर बताया कि इस प्रकरण की जांच बहुत ही गंभीरता पूर्वक हो रही है। भाजपा नेता राजेश राय बागी ने विवेचक से कहा कि आठ आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार कर लीजिए और पीड़ित का मेडिकल जांच वाराणसी से करवाया जाए।

तब- जाकर क्रमिक अनशन समाप्त होगा। इस मौके पर गोविंद, टुनटुन राय, गोपाल राय, शिवबचन राय बबुआ, संजय राय, मोनू, हिमांशु, राजेंद्र राय छांगुर पहलवान, शिवांक, कृपाशंकर महंथ, संपूर्णांद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed