{"_id":"65a03fea392e98e95606ef36","slug":"hundred-people-including-54-women-got-their-health-checked-in-the-camp-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-9164-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिविर में 54 महिलाओं समेत सौ लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिविर में 54 महिलाओं समेत सौ लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर विकास खंड के रसूलपुर बेलवा गांव के ग्राम सचिवालय में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज और न्यू पीएचसी के चिकित्सकों ने 100 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इससें 54 महिलाएं और 46 पुरुष शामिल थे। मौसमी बीमारी के अलावा सामान्य सर्जरी और आंख के मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। वहीं नि:शुल्क जांच एवं दवा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
मुख्य अतिथि सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समाज के हित में अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है।ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से दूर-दराज गांव के लोग जो अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, उनको उपचार, जांच और दवा का लाभ मिलता है। ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने कहा कि शिविर का लाभ ग्रामीण लोगों को मिला है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस तरह का आयोजन होना चाहिए। प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय है। शिविर का लाभ गांव के उन लोगों को मिला है, जो किन्हीं कारणों से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. देश दीपक पाल और ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 10.30 बजे से पंचायत भवन में शिविर शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चलता रहा। इस दौरान आंख के पांच, सर्दी-खांसी के 30, गैस संबंधित 20, सामान्य सर्जरी संबंधित 15, आंख के 10 और 20 अन्य बीमारियों के मरीजों ने उपचार कराया। शिविर में सीएमओ कार्यालस के वरिष्ठ लिपिक अनिल चौबे, सूर्यरेख मणी, महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जन डा. सुधीर यादव, आई सर्जन डा. दिनेश यादव, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. विजय, न्यू पीएचसी तलवल के चिकित्साधिकारी डा. अभय कुमार सिंह, हेल्थ वेनलेस सेंटर महराजगंज के सीएचओ शिव प्रकाश पांडेय, न्यू पीएचसी अंधऊ के फार्मासिस्ट रमेश चंद्र, वार्ड बॉय अजय कुमार और एएनएम मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन डा. एसके वर्मा ने किया।
शिविर का लाभ गांव के लोगों को मिला है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। समाज के हित में अच्छा कार्य है।- कल्पना यादव, ग्राम प्रधान रसूलपुर बेलवा
करीब एक सप्ताह से खांसी आ रही थी। डॉक्टर से जांच करवाई। दवा भी मिली है। स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिला है।- सुमन यादव, रसूलपुर बेलवा
कमर और घुटने में दर्द रहता है, अस्पताल नहीं जा पा रही थी। यहां स्वास्थ्य शिविर लगने से उपचार की सुविधा तो मिली। - कमली देवी, रसूलपुर बेलवा
आंख से कम दिखता था, जांच में पता चला कि मोतियाबिंद है। ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया और आई ड्राप और दवा मिली है।- शफीक, रसूलपुर बेलवा