फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Home guards beaten for not opening the barrier

बैरियर न खोलने पर होमगार्ड को पीटा

Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Home guards beaten for not opening the barrier
जमानिया (गाजीपुर)। बरुइन मोड़ पर सोमवार की शाम उस समय आवागमन करने वाले रुककर तमाशबीन बए गए, जब हॉट स्पॉट क्षेत्र में वाहन लेकर घुसने से रोकने पर दो लोग होमगार्ड की पिटाई करने लगे। उसके बाद प्रशासन द्वारा सील किए गए एरिया में दाखिल हो गए। मारपीट की वीडियो वहां लगे सीसी टीवी कैमरा में रिकार्ड हो गया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन बाजार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण हॉट स्पॉट क्षेत्र हो गया है। प्रशासन ने लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस कर्मियों ड्यूटी लगाई गई है। इसी हॉट स्पॉट क्षेत्र के बरुइन मोड़ पर सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बैरियर पर स्कार्पियों सवार कुछ लोग पहुंचे। तैनात होमगार्ड पर बैरियर खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। जिसपर होमगार्ड ने मना कर दिया। इसके बाद एक युवक वाहन से उतरा और बैरियर खोलकर होमगार्ड से अभद्रता करने लगा। इसको विरोध करने पर एक और व्यक्ति वाहन से उतरा और दोनों गाली देते हुए होमगार्ड की पिटाई करने लगे। मारपीट करने वाले हॉट स्पॉट एरिया से ही वाहन लेकर चले गए। यह मारपीट पास ही लगे सीसी टीवी में रिकार्ड हो गई, जो वायरल हो रही है। क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही पीड़ित होमगार्ड ने ऐसी कोई सूचना दी है। शिकायत मिली तो मामले की जांच-पड़ताल कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed