फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Holiday animals should be sent to the cattle breeding center

छुट्टा पशुओं को भेजवाया जाए गोवंश आश्रय केंद्र

Thu, 06 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Holiday animals should be sent to the cattle breeding center
मरदह। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभारी बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी तकनीकी अनिल कुमार कुशवाहा से मिलकर पत्रक सौंपा। इसके माध्यम से बताया कि क्षेत्र के बरही, मरदह, महाहर धाम, तेजपुरा, करदह कैथवली, हैदरगंज, देवापुर, महेगवां गांव तथा सड़क पर सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जिसकी वजह से किसानों की फसल आए दिन चौपट हो रही है। किसान अपनी फसल की चौकीदारी दिन एवं रात में जाग कर रहे हैं। उसके बाद भी इन पशुओं की वजह से फसल बर्बाद हो रही है, फसल के साथ ही साथ आए दिन सड़क पर इनकी वजह से होने वाले दुर्घटना। छुट्टा पशुओं को गोवंश आश्रय केंद्र भेजने तथा रखरखाव की जिम्मेदारी शासन द्वारा ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई है। पत्रक में कहा गया कि इन पशुओं को अपने माध्यम से गौ आश्रय केंद्र भेजें, अन्यथा की स्थिति महासभा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर राजकुमार सिंह, आर्यन सिंह, शेषनाथ सिंह, शशांक सिहं, तेज बहादुर सिंह, ओमकार सिंह, सकलदीप राजभर, अनुज सिंह, अंकुर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे। इस सबंध में सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed