फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hockey lovers and citizens took out procession

हाकी प्रेमियों और नागरिकों ने निकाला जुलूस

Sat, 07 Aug 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hockey lovers and citizens took out procession
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर देश को कांस्य पदक की सौगात दिलाई है। 41 वर्षों बाद ओलंपिक खेलों में टीम की इस कामयाबी से हाकी खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं देशवासी गदगद हैं। कांस्य पदक जीतने पर शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम से हॉकी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने तिरंगा झंडा लेकर और ढोल, तासा एवं नगाड़ा के साथ शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस नेहरू स्टेडियम से निकलकर विकास भवन होते हुए पीजी कॉलेज चौराहे पर समाप्त हुआ। इसमें शामिल लोग भारत माता की जय तथा हिप-हिप हुर्रे के नारे लगाते चल रहे थे। ढोल, तासा की धुन पर जुलूस में शामिल लोग भारतीय हॉकी टीम की जीत पर जश्न में झूमते गाते-नाचते नजर आए। इस अवसर पर हाकी कोच नफीस अहमद, फुटबाल कोच संगीता यादव, ग्यासुद्दीन आजाद, दिनेश यादव, मोहम्मद इलियास, मो. शाहिद, राजन प्रजापति, परवेज अहमद, आसिफ इकबाल, माहताब आलम, मुनीस अंसारी, बृजेश यादव, करण कुमार, रवि गुप्ता, रुस्तम अंसारी, मोईन, वारसी आदि खेल प्रेमी, हॉकी खिलाड़ी एवं स्टेडियम स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव एवं वरिष्ठ लिपिक सुदामा राम ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed