फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High tension wire broken due to highway collision, power supply disrupted

Ghazipur News: हाईवा के टक्कर से टूटा हाईटेंशन तार, ठप हुई बिजली आपूर्ति

Mon, 29 Apr 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
High tension wire broken due to highway collision, power supply disrupted
दुबिहा। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड की कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण आए दिन क्षेत्र में हाईटेंशन तार टूट रहे हैं। इसके कारण क्षेत्रीय लोगाें को दुश्वारियों का सामाना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार की रात संस्था के कार्य के लिए मिट्टी ले जा रहे हाईवा के डाला से टकराकर 33 हजार केवीए का 10 पोलों का तार टूट गया। इसके कारण दुबिहा और कुसहा फीडर की बिजली आपूर्ति शनिवार की रात से ही ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों की आंखों से नींद गायब हो गई। लोगों ने जागकर और हाथ से पंखे हिलाकर रात गुजारने का काम किया। लोगों की दुश्वारी यहीं तक नहीं थमी। सुबह पेयजल के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों के घरों में नलों की टोटियों से पानी नहीं गिरा। क्षेत्र के कमलेश यादव, बबलू राय, अशोक यादव, पंकज राय आदि ने बताया कि आए दिन ट्रक और ट्रेलर के कारण बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिट्टी और अन्य मटेरियल ले जाने वाले वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है। ऐसे में किसी दिन हादसा घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में अवर अभियंता गुड्डू चौहान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed