फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   High school and intermediate students increased compared to last year

पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थी

Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
High school and intermediate students increased compared to last year
पिछले वर्ष की तुलना में बढ़े हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थी
विज्ञापन

हाईस्कूल में 85,492 और इंटर में 81,168 छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
कक्षा-नौ से 12 तक में 31,7748 छात्र-छात्राओं ने किया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 1,66,660 विद्यार्थियों ने वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया है। जबकि कक्षा-नौ और कक्षा-11 में अध्ययन के लिए 1,71, 086 ने वेबसाइट पर अपना नाम दर्ज कराया है। इस तरह कक्षा-नौ से कक्षा-12 तक में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 3,17,748 है। जिले में छात्रों के पंजीकरण का यह आंकड़ा दस अक्तूबर की अंतिम तिथि बीतने के बाद सामने आया है। बीते वर्ष की तुलना में आगामी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा-नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण एवं कक्षा-दस एवं बारह की आगामी बोर्ड परीक्षा का फार्म भरने के लिए 10 अक्तूबर तक की तिथि निर्धारित की थी। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 85,492 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें बालकों की संख्या 51,242 है, जबकि बालिकाओं की संख्या 34,250 है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 81, 168 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें बालकों की संख्या 48,438 तथा बालिकाओं की संख्या 32,730 है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के अलावा जिले में कक्षा-नौ और कक्षा-11 पढ़ने वाले छात्रों की संख्या एक लाख 71, 086 है। इसमें कक्षा-नौ के बालकों की संख्या 48,230 और बालिकाओं की संख्या 33,941 है। इस तरह कक्षा-नौ में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 82,171 है। उधर कक्षा-11 में रजिस्ट्रेशन की स्थिति देखी जाए तो इसमें कक्षा-नौ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें बालकों की संख्या 43,700 है और बालिकाओं की संख्या 25,215 है। जबकि कुल संख्या 88,915 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में 1,51,061 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल में 82,582 संस्थागत एवं 336 व्यक्तिगत सहित कुल 82,919 छात्र-छात्राएं थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 68,142 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 65,269 संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 2873 थी। वर्ष 2021 में 1,77,776 छात्र पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed