फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Help earthquake victims turned himself DM

भूकंप पीड़ितों की मदद में खुद निकले डीएम

Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Help earthquake victims turned himself DM
नेपाल में भूकंप से बेघर हुए लोगों के पुनर्वास में आर्थिक सहायता देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने व्यापार मंडल, अमीन संघ, व्यापारियों समेत प्रबुद्ध वर्ग लोगों के साथ चंदा जुटाया।
विज्ञापन

महुआबाग से चीतनाथ तक पैदल चलकर उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से मदद की अपील की। इस दौरान लोगों ने दिल खोलकर चंदा दिया।मिश्र बाजार चौराहे पर जिलाधिकारी ने कहा कि नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद में सभी को आगे आना चाहिए। धनराशि, बर्तन, कपड़े और खाद्य सामग्री आदि देकर पीड़ितों की सहायता की जा सकती है। उनकी अपील पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर एडीएम मुरलीधर मिश्र, एसडीएम एके सिंह, सदर सीओ कमलकिशोर, समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम ने सभी एसडीएम से तहसील में भी लोगों से मदद की अपील करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे भूकंप और बेमौसम आंधी बारिश के पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन देकर पुनीत कार्य के भागीदार बनें। एकत्रित राशि को मुख्यमंत्री के माध्यम से पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed