फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hearing was going on in Mau, Afzal Ansari was reviewing in Ghazipur

Ghazipur News: मऊ में चल रही थी सुनवाई, गाजीपुर में समीक्षा कर रहे थे अफजाल अंसारी

Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hearing was going on in Mau, Afzal Ansari was reviewing in Ghazipur
गाजीपुर। मऊ में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के हेट स्पीच मामले में शनिवार को जहां सुनवाई चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ उनके पिता स्व. मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व सपा सांसद अफजाल अंसारी गाजीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

तकरीबन साढ़े तीन घंटे की बैठक के समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आए तो मीडियाकर्मियों ने उनसे भतीजे की सजा के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है। वह पूरी जानकारी लेने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे। हालांकि जब उन्हें बताया गया कि कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया है तो सांसद ने कहा कि वह मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन

सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी से जुड़े दो मामले गाजीपुर कोर्ट में भी विचाराधीन हैं। एक मामला 2020 का तो दूसरा 2023 का बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों मुकदमों में उनकी मां आफ्सा अंसारी भी आरोपी हैं। इसके अलावा भी कई लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ विधायक अब्बास अंसारी की मां आफ्सा अंसारी को गाजीपुर पुलिस भी खोज रही है। जिला पुलिस ने आफ्सा अंसारी के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया है। अभियान में स्वाट/सर्विलांस सहित तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इसके लिए बीते दिनों 15 दिन का विशेष अभियान चलाया। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगी हैं। मऊ पुलिस ने भी आफ्सा अंसारी को भगोड़ा घोषित किया है।

विधायक अब्बास अंसारी को मऊ कोर्ट से सजा सुनाने की खबर जनपद में आग की तरफ फैली। हर कोई विधायक को लेकर चर्चा में मशगूल दिखा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद भी बताया जा रहा है कि वह मुहम्मदाबाद स्थित फाटक पर नहीं आए। जहां शुक्रवार की देर शाम तक सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed