फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health test done by pregnant women

गर्भवती महिलाओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Health test done by pregnant women
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं की जांच कर प्रसव की जटिलताओं को दूर करने का कार्य हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं ने अपना नि:शुल्क रूटीन चेकअप कराया। मोहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर डा. आकाश यादव के द्वारा और रेवतीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डा. अनामिका अंशु स्त्री रोग विशेषज्ञ ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के अधीक्षक डा. आशीष राय ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 118 गभर्वती महिलाओं की जांच हुई। इसमें 64 गभर्वती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया। केंद्र पर आई सभी गभर्वती महिलाओं की हिमोग्लोबिन जाच, ब्लड प्रेशर और वजन जांच करते हुऐ आवश्यक परामर्श दी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर पर 35 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इसमें उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवा का वितरण कराया गया और जांच भी करवाई गई। इस मौके पर बीपीएम बविता सिंह, शैलजा राय, शैलेश राय, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed