फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   health

पीडियाट्रिक वार्ड के लिए प्रशिक्षण शुरू

Fri, 25 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
गाजीपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, चिकित्सा अधिकारी एवं कोविड-19 वार्ड में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। तीसरी लहर से प्रभावित बच्चों को कैसे इलाज देकर बचाया जाए। इसकी जानकारी ट्रेनर डा. रवि शंकर वर्मा और डा. अभय कुमार ने दी। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्य ने किया। एसीएमओ एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. उमेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं बच्चों के उपचार, प्रबंधन के लिए पीडियाट्रिक कोविड केयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जिला चिकित्सालय, महिला जिला चिकित्सालय सहित अर्बन चिकित्सालय के कर्मी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। करंडा, देवकली, सैदपुर, मिर्जापुर, जखनिया, मनिहारी, सुभाकरपुर एवं बिरनो के कर्मचारियों को 26 और 27 जूनि को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मरदह, कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद, बाराचवर, गोड़ऊर, जमानिया, भदौरा एवं रेवतीपुर के बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा कर्मियों को 28 और 29 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तैयारी के तहत जिला अस्पताल में 100 बेड, महिला चिकित्सालय में 25 बेड के अलावा सैदपुर, भदौरा, मुहम्मदाबाद एवं सादात में 10 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। प्रशिक्षण में शामिल डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में ट्रेनर ने वार्ड में भर्ती बच्चों के लिए लगने वाले उपकरण के प्रयोग, किस उम्र के बच्चों में कितना ऑक्सीजन देना है। इसकी जानकारी दी। ऑक्सीजन लेवल की जानकारी के लिए पल्स ऑक्सीमीटर लगाने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed