फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He bowed down at the court of the goddess

Ghazipur News: देवी के दरबार में मत्था टेका

Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
He bowed down at the court of the goddess
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भक्तों ने देवी के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। देवी के दरबार में मत्था टेककर उनसे परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मां कामाख्या धाम, कष्टहरणी सहित अन्य देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। मंत्रोच्चार और शंख-घंट की ध्वनि के साथ ही मातारानी का जयकारा पूरे दिन गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से जगत जननी के पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी है। घरों में कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन किया जा रहा है वहीं सुबह से देर शाम तक भक्त देवी के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। शहर के मिश्रबाजार, नवापुरा, गोराबाजार, महुआबाग, नवाबगंज, सकलेनाबाद, रौजा, हमीद सेतु सहित अन्य मंदिरों में भोर से ही भक्त पहुंचते रहे। उन्होंने माता के सामने शीश नवाकर पूजन-अर्चन किया। गहमरः मां कामाख्या धाम पर जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए माता रानी के दरबार में पहुंच गए थे। जगत जननी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में मौजूद भैरोंनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। पूरे दिन दर्शन करने के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। करीमुद्दीनपुरःमां कष्टहरणी मंदिर में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा की आराधना में लीन रहे। देवी के जयकारा से वातावरण गूंजता रहा। मुहम्मदाबादः मनोकामना देवी के मंदिर पर भक्तों ने मां की पूजा-आराधना कर परिवार के लिए मंगल कामना की। रेवतीपुरः मां भगवती मंदिर में शक्ति की आराधना की दिन भर धूम रही। इसी प्रकार दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा सहित अन्य मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा। कई मंदिरों पर कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed