फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   He also checked the quality of forest road to Khudwa

वन सचिव ने सड़क खुदवा कर जांची गुणवत्ता

Tue, 09 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
He also checked the quality of forest road to Khudwa
वन विभाग के सचिव सुशील पांडेय ने मंगलवार को युसूफपुर-कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मऊ मार्ग पर टोड़ार गांव के पास सड़क खुदवा कर उसकी गुणवत्ता जांची। मानक के अनुरूप  सड़क निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड तीन कन्हैया लाल झां की क्लास ली।
विज्ञापन


सचिव ने अधिशासी अभियंता से पूछा एग्रीमेंट के हिसाब से सड़क निर्माण का कार्य 30 अप्रैल 2013 से शुरू होकर 29 अप्रैल 2014 में ही बन जानी चाहिए थी तो अब तक क्यों नहीं बनी। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि धन के अभाव के कारण सड़क नहीं बन पाई। जो इस्टीमेट भेजा गया था उसमे उच्चाधिकारियों ने कटौती कर दी। रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है। इस बात पर प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए जांच कराने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कासिमाबाद कठवामोड़ मार्ग के निर्माण मानक के अनुसार नहीं करने की शिकायत की। कहा कि सड़क उखड़ने लगी है। इस पर सचिव ने कहा कि इसकी भी जांच होगी। प्रमुख सचिव ने पत्रकारों को बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। सिधागर-कासिमाबाद-कठवामोड़ मार्ग के निर्माण में मानक का ध्यान न देने पर उन्होंने जांच के निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, सीएल सिंह, डीएफओ राजमोहन, अवर अभियंता सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के परिसर में बन रहे सर सैय्यद अहमद पुस्तकालय तथा प्रेक्षागृह भवन का निरीक्षण मंगलवार को वन विभाग के सचिव सुनील पांडेय ने किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 57.44 लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण में सचिव ने डीआईओएस को फर्नीचर और उपकरण के लिए बजट की मांग करने का निर्देश दिया ताकि भवन को विद्यालय प्रशासन को हैंडओवर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देवकली जाकर पम्प नहर प्रखंड प्रथम एवं द्वितीय के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच की और कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका पर चेक लिस्ट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने सैदपुर के रामपुर गांव में राजकीय बालिका इंटर कालेज रामपुर का निरीक्षण किया और फर्श की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। फर्श को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, सीएल सिंह, डा. मु. नासेह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed