फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Have been awarded to war widows

शहीदों की पत्नियों को किया गया सम्मानित

Tue, 04 Aug 2015 12:08 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Have been awarded to war widows
भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को सेवराई के रामपुर कनवा गांव स्थित स्व. चंद्रशेखर स्मारक महाविद्यालय के परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने 39वीं जीटीसी वाराणसी
विज्ञापन


के ब्रिगेडियर कुंवर विरेंद्र सिंह एवं कर्नल हरेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने  कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में करीब 300 जानें गई थीं और कारगिल युद्ध में

11 सैनिक शहीद हुए थे। भूतपूर्व सैनिक अनवारूलददीन खां ने क्षेत्र के  सैनिकों के सम्मान में कविता पढ़ी। सम्मान समारोह में शहीदों की पत्नी जमुरातन देवी, राजमुनी देवी, पनघट देवी, फुलमती देवी को ब्रिगेडियर कुंवर विरेंद्र
विज्ञापन


 सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कुंवर विरेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिक हमेशा से ही एक शिक्षक हैं। अगर हम सैनिक अपने गांव को अपने तजूर्बे से सिंचित करेंगे तो आने वाली पीढ़ी का परिवेश काफी बेहतर होगी। कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


 कि हमारी तीन पीढ़ी आजादी के बाद से ही देश की सेवा में है। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की मांग पर पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना को पारित कराने का आश्वासन दिया। साथ ही वाराणसी में खुल रहे नये सैनिक कैंटीन


 की जानकारी दी। इस मौके पर सुबेदार मेजर रत्न बहादुर शाही, सुभाष यादव, नसीम खां, अशोक सिंह, संतोष सिंह, विजय शंकर सिंह,  नरेंद्र सिंह, मेराज खां, मजहर खां, राकेश बाबा, अरविंद दूबे, आकाश, धर्मेंद्र , कृष्णमोहन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मारकंडेय सिंह एवं संचालन मन्नू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed