फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Harvester stuck in height gauge barrier, jammed

हाईट गेज बैरियर में फंसा हार्वेस्टर, लगा जाम

Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Harvester stuck in height gauge barrier, jammed
सुहवल। हमीद सेतु के पास लगे हाईट वैरियर में हार्वेस्टर फसाने से सेतु पर लगा जाम। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
हमीद सेतु से पहले लगे हाईटगेज बैरियर में मंगलवार सुबह हार्वेस्टर का ऊपरी हिस्सा फंस गया जिससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। हार्वेस्टर की छतरी खोलकर उसे निकाला गया। थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर पुल को जाम से मुक्त कराया।
विज्ञापन

हार्वेस्टर गाजीपुर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान हाईट गेज बैरियर में हार्वेस्टर का ऊपरी हिस्सा फंस गया। कुछ ही देर में पुल पर जाम लग गया और वाहनों का निकलना तो दूर पैदल, साइकिल व बाइक सवारों का भी निकलना दुश्वार हो गया। इस दौरान लोग किसी तरह जाम के बीच से निकलने की नाकाम कोशिश करते रहे। सुबह में स्कूली छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा और कामगारों के चलते ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस समय शादी-विवाह का मौसम होने के कारण भी लोगों का आवागमन बढ़ गया है। जिससे हमीद सेतु पर वाहनों की कतार लग गई। जिससे जाम को खत्म कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed