फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hameed had licked Pakistan's dust

हमीद ने चटा दी थी पाकिस्तान को धूल

Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hameed had licked Pakistan's dust
गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का 88 वां जन्मदिन धामूपुर गांव में द लीजेंड वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट की ओर से मनाया गया। इस दौरान उनकी स्मृतियों को साझा किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया गया कि संस्था द्वारा समाज के उत्थान के लिए बीड़ा उठाया गया है। इसमें केंद्र सरकार के सर्वोच्च स्तर से सहयोग का आश्वासन प्राप्त है। इन कार्यों में प्रमुख रूप से जनपद गाजीपुर में एक उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थान का निर्माण अगले पांच वर्षों में कराना शामिल है। अपने दादा परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की यादों को साझा करते हुए संस्था के अध्यक्ष और उनके पौत्र जमील आलम ने बताया कि उनका जन्म एक जुलाई 1933 को एक साधारण परिवार में हुई। वे 27 दिसंबर 1954 को भारतीय सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। बाद में उनकी तैनाती के 4 ग्रेनेडियर बटालियन में हुई, जहां उन्होंने अपने सैन्य सेवा काल तक सेवाएं दी। भारत चीन युद्ध 1962 के दौरान वीर अब्दुल हमीद सातवीं इन्फेंट्री ब्रिगेड का हिस्सा थे जिसने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से लोहा लिया था। 1965 की भारत पाकिस्तान लड़ाई में खेमकरण सेक्टर में 8 टैंक नष्ट करते हुए शहादत देने पर उन्हें परमवीर चक्र मिला था। इस मौके पर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जाकिर हुसैन ( विक्की), ट्रस्ट के सलाहकार एवं ट्रस्टी आशुतोष कुमार सिंह के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed