फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Half a dozen electric poles damaged due to accident

हादसे के सबब बने क्षतिग्रस्त आधा दर्जन विद्युत पोल

Thu, 10 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen electric poles damaged due to accident
तहसील क्षेत्र के मनिया गांव के पास विद्युत आपूर्ति के लिए लगे आधा दर्जन विद्युत पोल कुछ दिन पूर्व तेज आंधी और तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके दुरुस्त न कराए जाने से लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के द्वारा विभिन्न गांव में बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत पोल और तार के जरिए सप्लाई दी गई है। बीते दिनों क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान के कारण मनिया मुख्य नहर पर लगाए गए करीब आधा दर्जन विद्युत पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जो दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। मनिया गांव निवासी बीडीसी राजू खान, जावेद अंसारी, वसीम खान, हवलदार कुशवाहा, तुफैल शाह आदि ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक विद्युत पोल नहीं बदले जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं आए दिन विद्युत कटौती का भी सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के मिश्रवलिया सेवराई मुख्य मार्ग पर भी दो विद्युत पोल गिर गए हैं। उदासीन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed