{"_id":"bd1dadc51e0c45013ce5630b095bd695","slug":"grp-police-station-building-will-become-the-new-art-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगा जीआरपी का नया अत्याधुनिक थाना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगा जीआरपी का नया अत्याधुनिक थाना भवन
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि सब कुछ ठीक रहा तो स्थानीय जीआरपी के नए फैब्रीकेेटेड थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा। यही नहीं आरक्षियों के रहने के लिए बैरेक सहित तमाम सुविधाएं थाना भवन में होगी। इस तरह का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर इसका निर्माण कराया जाएगा।
जीआरपी क्षेत्राधिकारी बलिया नम्रता श्रीवास्तव मंगलवार को सड़क मार्ग से सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पहुंचीं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया कि नए थाना भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। भूमि की कमी होने पर
रेलवे से मांग की जाएगी। नए थाना भवन में थानाध्यक्ष कक्ष के अलावा कंप्यूटर कक्ष, बैरेक, किचेन तथा पूछताछ कक्ष आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में फैब्रीकेटेड थाना भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
थाना के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में फोर्स उपलब्ध है। वर्तमान समय में 24 आरक्षी हैं। इससे पहले उन्होंने थानाध्यक्ष एसके प्रसाद के साथ सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उन स्थानों को देखा जहां पर
सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर में एसओ कक्ष, मालखाना, बैरक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उनके निरीक्षण के समय निरीक्षक दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।