फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Growing at a rate of 15 cm per hour Ganga

15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा

Mon, 11 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Growing at a rate of 15 cm per hour Ganga
15 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा
 रविवार को भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहा। पंद्रह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर बल पड़ने लगा है। अनुमान है कि अगर इसी रफ्तार से वृद्धि होती रही तो गंगा जल्द ही खतरे के निशान को छू लेगी।शुक्रवार की रात से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का जो क्रम शुरु हुआ, वह लगातार रविवार को भी जारी रहा। जलस्तर में वृद्धि होने से जहां रेत डूब गए हैं, वहीं गंगाघाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। कुछ दिनों पहले सिमटी दिखाई देने वाली गंगा में लहरों के बीच चारों तरफ पानी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


  शनिवार की सुबह 8  बजे 54.200 सेमी, 9 बजे 54.320, 10 बजे 54.440, 11  बजे 54.580 और 12 बजे  54.720 सेमी पानी दर्ज किया गया था। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी उमाशंकर राम ने बताया कि रविवार को पंद्रह सेमी की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव जारी रहा। सुबह 8 बजे 57.690, 9 बजे 57.840, 10 बजे 57.990. 11 बजे 58.140 और 12 बजे 58.270 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आशंका जताई की ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने से जलस्तर में वृद्धि हो रहा है।

हालांकि अभी गंगा खतरा के निशान से दूर है, लेकिन अगर इसी तरह से बढ़ाव का क्रम जारी रहा तो गंगा खतरा के  निशान को छू लेगी। गंगा के उफान को देख तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर बाढ़ की आशंका से बल पड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed