{"_id":"64e65643480e025a690198d4","slug":"grocer-hangs-himself-from-a-trap-ghazipur-news-c-20-1-vns1017-336870-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किराना दुकानदार ने फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किराना दुकानदार ने फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
किराना दुकानदार ने फंदे पर झूलकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
सादात। थाना क्षेत्र के कटैया गांव के पास स्थित किराना दुकान में दुकानदार ने बुधवार की देर शाम फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से चीख पुकार मच गई।
कटया निवासी कृष्णदेव राय (40) की गांव के बाहर किराना की दुकान थी। प्रतिदिन की तरह वह दुकान पर पहुंचे। देर शाम उनका शव फंदा से लटकता मिला । परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।