{"_id":"4bc9705fdde67fda599b96a8cd87e291","slug":"grand-faith-in-shiwalyon-inundation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरियों और आम श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। मरदह क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध महाहरधाम में हजारों की संख्या में कांवरिये जलाभिषेक के लिए उमड़े थे। कैथी स्थित मारकंडेय धाम
जाकर जिले के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जिलाभिषेक किया। इसके अलावा शिवालयों में जलाभिषेक, पूजन अर्चन करने वालों की भीड़ लगी रही।
शहर के बड़ा महादेवा मंदिर, चीतनाथ घाट, मिश्र बाजार स्थित शिव मंदिर, ददरीघाट स्थित मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मागीं। पूरे दिन जलाभिषेक और दर्शन
पूजन का सिलसिला चलता रहा। मरदह संवाददाता के मुताबिक, गाजीपुर शहर स्थिति घाट से गंगा जल लेकर रविवार को महाहर रवाना हुए कांवरियों ने जलाभिषेक किया। पूरे दिन दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। मतसा संवाददाता के
विज्ञापन
मुताबिक, क्षेत्र के महेवा गांव स्थित अति प्राचीन सुप्रसिद्ध बाबा महेश्वर नाथ के मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव पर जल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर से पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा
था। वहीं जमानियां स्टेशन, कस्बा बाजार, मतसा, मलसा, हरपुर सहित लगभग सभी गांवों स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव की आराधना की गई।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के मुताबिक, ऊंचाडीह स्थित प्राचीन शिवमंदिर में देवाधिदेव का जलाभिषेक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया। सुहवल संवाददाता के अनुसार, मेदिनीपुर, कालूपुर सहित अन्य शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक
किया। कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। सावन में बहुत से श्रद्धालुओं ने महा मृत्युंजय का पाठ कराया।
जलाभिषेक प्रतियोगिता में हुए सम्मानित
उसिया महादेवा मंदिर में जलाभिषेक प्रतियोगिता मंदिर समिति की ओर से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में
जमानिया गंगा घाट से गंगा जल भर कर उसिया में महादेवा मंदिर पहुंचना होता है, जो प्रतिभागी सबसे पहले मंदिर पहुंचता है वह विजेता होता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पप्पू यादव, द्वितीय विक्की जायसवाल और तृतीय स्थान पर रवि
कुशवाहा रहे। उन्हें मुख्य अतिथि बादशाह खां ने सम्मानित किया। इस मौके पर पंडित रविशंकर पांडेय, सच्चिता चौबे, लालबाबू जायसवाल, विनोद जायसवाल, जवाहिर लाल, शमशाद खां, रविंद्र कुशवाहा, अवधेश यादव मौजूद रहे।
मोहन राठौर के भक्ति गीतों पर झूमे लोग
बलुआ घाट पर मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन रविवार की रात किया गया।
इस दौरान सुरसंग्राम विजेता मोहन राठौर के भक्ति गीतों को सुनकर लोग झूम उठे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन चंद्रकांता देवी के प्रतिनिधि
अनिल कुमार गुप्ता रहे। इस मौके पर सन्तोष यादव, गोपाल जायसवाल, दिलीप वर्मा, सोनू, उद्धव मौजूद रहे।