{"_id":"5f4e7caf8ebc3e530c504431","slug":"graduation-examinations-from-today-all-preparation-completed-ghazipur-news-vns5447425190","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक की परीक्षाएं आज से, सभी तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक की परीक्षाएं आज से, सभी तैयारी पूरी
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना के कहर के चलते करीब छह महीने की बंदी के बाद जिले में स्थित कई महाविद्यालय स्नातक एवं परास्नातक की शेष परीक्षा को संपन्न कराने के लिए मंगलवार को खुल गए। इस दौरान कमरों की साफ-सफाई के साथ ही परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटों को दूर-दूर लगाया गया। सभी कमरों एवं फर्नीचरों को सैनिटाइज किया गया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षा दो सितंबर से प्रारंभ होकर 29 सितंबर तक चलेगी। इसी प्रकार परास्नातक की परीक्षाएं नौ सितंबर से प्रारंभ होकर 17 सितंबर तक संपन्न होंगी। परीक्षा के समय को आंशिक रूप से परिवर्तित करते हुए सुबह की पाली में इसे आठ से 11 बजे तक कर दिया गया है। जबकि दोपहर में इसका समय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार दो बजे से पांच बजे तक ही रहेगा। कल सुबह बीए तृतीय वर्ष की समाजशास्त्र तथा शाम को बीए तृतीय वर्ष की मनोविज्ञान की परीक्षा है। विश्वविद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सभी छात्र प्रवेश पत्र के साथ मास्क, हैंड सैनिटाइजर एवं पानी की बोतल के साथ ही महाविद्यालय में परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटे पूर्व उपस्थित होंगे। उनकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी तथा गेट पर ही उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। अधिक टेंपरेचर वाले छात्रों को एक अलग से कक्ष में परीक्षा दिलाने की व्यवस्था की गई है। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. बीएन पांडेय के नेतृत्व में बैठक कर तैयारियां पूरी की गई। औडि़हार संवाददाता के अनुसार पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देश के तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश पाने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। इसके अलावा उन्हें हाथ में सैनिटाइजर एवं पानी की बोतल साथ लाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में सभी परीक्षा कक्ष के अलावा परिसर की विशेष साफ सफाई की गई है। महाविद्यालय के कमरों के अलावा बैठने वाली डेस्क एवं मेज को भी सेनिटाइज किया गया है। पंडित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय सैदपुर के प्राचार्य. डॉ नीरज कुमार गुप्ता के अनुसार दो सितंबर से आरंभ हो रही परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर कुल 122 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।