फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government should give one crore compensation and government job to the family of Siyaram

Ghazipur News: सियाराम के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी दें सरकार

Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Government should give one crore compensation and government job to the family of Siyaram
रूकुंदीपुर गांव में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर पिता गिरजा शंकर उपाध्याय को सांत्वना देते
गाजीपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को नोनहरा थाना में हुए लाठीचार्ज में मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मुलाकात की। काफिले के साथ रुकुंदीपुर गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजपा नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत में सभी बड़े नेता व्यस्त रहे, लेकिन मृतक के परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो देखकर लगता है मानो अंग्रेजों की हुकूमत का दौर है। कहा कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और कमजोर है। इसलिए अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। कहा कि भाजपा सरकार में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। अपने कार्यकर्ता की मौत पर भी सरकार मौन है। जब अपने ही कार्यकर्ता की सुध भाजपा नहीं ले रही, तो आम जनता के दुख-दर्द की कल्पना करना मुश्किल है।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा के पैतृक गांव बरेजी, मोहम्मदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों का दुख साझा किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गाजीपुर होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अजय कुमार श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed