फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Government serving lies in front of the public'

‘जनता के सामने झूठ परोस रही सरकार’

Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Government serving lies in front of the public'
देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समाजवादी मूल्यों की रक्षा और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सपा के सहयोग में उसके साथ खड़ी है। ये बातें विभिन्न जिलों से होते हुए जिले में पहुंची समाजवादी सरकार बनाएं गोंडवाना जनसंदेश यात्रा का नेतृत्व कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गोड़ ने सपा कार्यालय में शुक्रवार को कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई से गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। जनता की समस्याओं से इस सरकार को कुछ लेना-देना नहीं है। सरकार जनता के सामने सिर्फ झूठ परोसने का काम कर रही है। भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है। कहा कि यह सरकार राष्ट्र की संपत्ति को बेचकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही है। इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में इस यात्रा में शामिल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना, लोक बहादुर गोंड, गिरीश, मनोज शाह, माधुरी गोंड, सुरेश गोंड, डॉ. रामवचन निषाद, राजेश, अभिषेक, मदन शामिल थे। यात्रा का स्वागत नन्हकू यादव, निजामुद्दीन खां, रामवचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदानंद यादव, दिनेश यादव, संतोष यादव, रामलाल प्रजापति, उमेश गोड़, रविंद्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, अक्षय कनौजिया, सदानंद कनौजिया, चंद्रेश्वर, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, अनिल यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, हरवंश यादव, रामनगीना यादव, ग्यासुद्दीन अहमद, छन्नू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed