फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government Medical College will study from mid-February

राजकीय मेडिकल कालेज में फरवरी मध्य से होगी पढ़ाई

Sat, 15 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government Medical College will study from mid-February
राजकीय मेडिकल कालेज। फाइल फोटो - फोटो : GHAZIPUR
नगर के आरटीआई परिसर में नव निर्मित राजकीय मेडिकल कालेज में फरवरी के मध्य से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसको लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आल इंडिया और स्टेट काउंसिलिंग के बाद छात्रों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। वहीं कालेज, जिला और महिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन

आल इंडिया स्तर पर 19 जनवरी से 22 जनवरी तक मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए छात्रों की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद राज्य स्तर पर 27 से 31 जनवरी तक काउंसिलिंग होगी। इसके बाद दूसरे चक्र की काउंसिलिंग 15 फरवरी से 18 फरवरी आल इंडिया स्तर और 15 से 18 फरवरी से राज्य स्तर पर छात्रों की काउंसिलिंग होगी। इसके बाद छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मार्च में होगी। इधर काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित होने के साथ मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। कालेज के 100 सीटों पर प्रवेश शुरू होते ही प्रथम बैच की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। वहीं कालेज और जिला और महिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए सेना के सेवानिवृत्त 36 जवानों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही शेड्यूल के मुताबिक इनकी ड्यूटी भी लगाई जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चौकस हो सके। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में इनकी ड्यूटी लगने से बाहरी लोगों के आवागमन पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा और मरीजों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रथम वर्ष में शुरू होगी तीन विभागों की पढ़ाई
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज में प्रथम बैच में बायो केमेस्ट्री, एनॉटमी और फीजियोलॉजी विभाग में पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए प्रयोगात्मक उपकरणों से इसे जहां लैस किया गया। वहीं आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य की तैनाती भी पूर्व में हो चुकी है। इसके अलावा जूनियर डॉक्टर भी तैनात किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
काउंसिलिंग के बाद छात्रों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। 15 फरवरी से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेडिकल कालेज, अस्पताल की सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त सेना के जवानों की तैनाती भी हो गई है।- प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed