फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government is trying to suppress every voice: MLA

सरकार हर आवाज दबाने की कर रही कोशिश : विधायक

Sun, 14 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government is trying to suppress every voice: MLA
शहर के सरजू पांडे पार्क से आरंभ हुई सपा की देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा छठवें दिन नंदगंज से सैदपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा को विधायक जैकिशन साहू, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि आज देश सांप्रदायिक ताकतों के चंगुल में फंसा गया है। देश को उनके चंगुल से निकालने के लिए एक जुट होना होगा। सरकारी उपक्रमों को बचाने के लिए और देश की आजादी की रक्षा ही देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा का मूल मकसद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है सरकार। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को परेशान करने के लिए ईडी और सीबीआई का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस देश को पूंजीपति चला रहे हैं। गरीब के खून पसीने की कमाई से पूंजीपतियों की तिजोरी भरी जा रही है। आज देश गुलामी के रास्ते पर है।
इस दौरान पदयात्रियों का पहाड़पुर चौराहे पर विधायक अंकित भारती और युवा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र यादव सत्या की अगुवाई में स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक अंकित भारती ने कहा कि जब जब इस देश को तोड़ने की साजिश हुई है समाजवादियों ने अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से देश को बचाने का काम किया है।

इस पदयात्रा के अगुवा अभिषेक यादव ने कहा देश का नौजवान आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। भाजपा सरकार के पास देश के बेरोजगार युवाओं के लिए कोई योजना नहीं है। सरकारी महक में पूंजीपतियों के हाथों में बेचे जा रहे हैं।
पदयात्रा में गोपाल यादव, ओपी भारती, आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संदीप, अक्षय यादव, राघवेन्द्र, अफजल अली, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed