फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government honored Akhil and Vivek

अखिल और विवेक को सरकार ने सम्मानित किया

Thu, 03 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Government honored Akhil and Vivek
लखनऊ में बृहस्पतिवार को जिले से गए विवेक मौर्या और अखिल कुशवाहा का उत्साह देखते ही बन रहा था। और हो भी क्यों ना आखिर मौका जो था अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होने का। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई अन्य मंत्रियों ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में जमानिया स्थित अमर शहीद इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र विवेक मौर्य ने 94.83 फीसदी अंक पाकर अव्वल रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट में शहर के राजकीय सिटी इंटर कालेज के अखिल कुशवाहा ने 89.60 प्रतिशत अंक पाकर बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराया था। विवेक अपने पिता बालेश्वर सिंह और अखिल अपने पिता संजय कुशवाहा के साथ समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

बच्चों के सम्मानित होने पर परिजन भी गदद थे। उनका कहना था कि अमर उजाला की ओर से मेधावियों का सम्मान किए जाने से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। इससे अन्य छात्र भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों के हाथों सम्मानित होने और अन्य मेधावियों से मिलकर गदगद छात्रों उत्साह से लबरेज दिखे। उनका कहना था कि आज का दिन उनके लिए गौरव का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed