फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Govardhan pooja celebreted

भाइयों के लंबी उम्र की कामना

Tue, 01 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिलेभर में गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने  परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और खुशी-खुशी त्योहार मनाया। जगह-जगह गोवर्धन महाराज  के जयकारे लगाए गए। महिलाओं ने घर में गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई। कुछ जगह सार्वजनिक स्थान पर भी गोवर्धन की पूजा की गई। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। पूजा के बाद एक-दूसरे को प्रसाद  बांटकर एवं पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई गई। लोगों ने बताया कि यह पर्व सदियों से मनाया जा
विज्ञापन

रहा है।

शहर के विभिन्न मुहल्लों में भी गोबर से गोधन बनाए गए थे, जहां निर्धारित समय पर गोधन कूटने वाली महिलाओं   के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी महिलाएं थाली में रुई की  माला, चना,  लाई, धतुरा, घडिय़ा, मिठाई, भचकट्या आदि पूजा संबंधित सामान लेकर पूजा स्थल पर पहुंची। इसके बाद पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान पूजा में शामिल महिलाओं द्वारा अन्य को गोधन की कहानी सुनाई गई। इसके साथ ही गोवर्धन के गीत भी महिलाओं द्वारा गाया  गया। पूजा की रश्म पूरी होने के  बाद महिलाओं ने मूसल से गोधन की कुटाई की।
विज्ञापन


 मालूम हो कि गोधन में चढ़ाई गई मिठाई पूजा करने के बाद महिलाएं दूसरे दिन अपने भाई को खिलाती हैं। इसके  बदले में भाई द्वारा बहनों  को उपहार दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस  मिठाई को सिर्फ लड़के ही खा  सकते है, लड़कियां नहीं। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मिठा कराया तथा उनके दीर्घायु होने की  कामना की। दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, ताजपुर डेहमा, नोनहरा, गहमर, बारा,  भदौरा, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, सुहवल, करंडा, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार,  सादात, भीमापार, बहरियाबाद, शादियाबाद, देवकली, नंदगंज, जखनिया आदि  ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैयादूज और गोवर्धन का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed