फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goods worth lakhs of rupees stolen from Sahaj Jan Seva Kendra

Ghazipur News: सहज जनसेवा केंद्र से लाखों रूपये के सामान की चोरी

Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs of rupees stolen from Sahaj Jan Seva Kendra
जमानिया। सुहवल थानाक्षेत्र के मलसा चट्टी पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के के मिनी बैंक (सहज जनसेवा केंद्र) में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार हजार रूपया नगदी सहित लाखों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। अगली सुबह घटना की जानकारी मिलते ही दुकान के सामने ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दुकान में चोरी के घटना से इलाके के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

स्थानीय थानाक्षेत्र के चितावनपट्टी के निवासी अबूलैस अहमद पूर्व सैनिक हैं। बीते एक वर्ष से मलसा चट्टी पर सहज जनसेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी का संचालन कर रहे थे। रोजाना की तरह सोमवार देर शाम दुकान के चैनल में ताला लगाकर घर चले गये। देर रात किसी समय चोरों ने छत के सहारे मकान में पीछे से घुसकर दुकान के चैनल का ताला तोड़ दिया। दुकान के काउंटर में रखा चार हजार रूपया नगदी, एलसीडी, टैबलेट, डीबीआर, सीसीटीवी कैमरा, फिंगर प्रिंटर, राउटर पर हाथ साफकर फरार हो गये। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सहज जनसेवा केंद्र संचालक को दी। मौके पर पहुंचे संचालक का दुकान के अंदर का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि, दुकान में रखा चार हजार रूपया नगदी सहित लाखों रूपये के इलेक्ट्रानिक का सामान चोरी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed