फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Goddess Saraswati is worshiped on Vasant Panchami

वसंत पंचमी पर पूजी गई मां सरस्वती

Sat, 13 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goddess Saraswati is worshiped on Vasant Panchami
वसंत पंचमी पर पंडालों में सरस्वती प्रतिमाओं को ले जाने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से ही श्रद्घालु पंडाल के लिए मूर्तियां ले जाते दिखे। वहीं जिले के अधिकांश विद्यालय में वसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


तुलसी सागर स्थित गौरीशंकर पब्लिक स्कूल परिसर में पंडित उमाशंकर त्रिपाठी और प्रवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने पूजन कार्य संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना, समूह गीत, समूह नृत्य एवं अनेक मनमोहक  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है और ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। ज्ञान के द्वारा ही अपना एवं दूसरों का जीवन प्रकाशित कर सार्थक बना सकते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर चंदना बनर्जी, राजकपूर, विजयशंकर राय, मीना पांडेय, आराधना सिंह, लल्ल्न सिंह, नवेंद्र भारती, प्रवीणा पाल, प्रियंका पांडेय आदि मौजूद रही। अध्यक्षता रीता सिंह और संचालन आराधना सिंह ने किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन करने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक विक्रमा चौबे संस्कृत स्नातकोत्तर   महाविद्यालय देवा में शुक्रवार को सरस्वती  पूजन किया गया। आदर्श ग्राम दुल्लहपुर के आदर्श युवा समिति  अध्यक्ष विशाल  मद्वेशिया ने सरस्वती प्रतिमा का पट खोलकर पूजन किया। इस दौरान छात्रछात्रओं ने रंगारंग  कार्यक्रम प्रस्तुत  किया। मौके पर अरुण पांडेय, मनोज पाण्डेय, छोटे  प्रजापति, अनिल चौबे आदि मौजूद रहे। दुबिहा संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में सरस्वती पूजन पर छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed