{"_id":"b3cbe136-7feb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"girls-beaten-boy-for-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मती बेटियों ने शोहदे को चप्पलों से पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मती बेटियों ने शोहदे को चप्पलों से पीटा
गाजीपुर/ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया टांड़ चौराहे पर छेड़खानी करने वाले शोहदे को तीन बेटियों ने सोमवार को पकड़कर चप्पलों से पीटा। आसपास के लोग जुटें तब तक शोहदा किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी, भले ही आरोपी कितना ही रसूख वाला हो।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर में सगी बहनें अपने रिश्तेदारी की एक लड़की के साथ भुतहिया टांड चौराहे के पास एक दुकान पर सब्जी खरीदने आईं थीं। इस दौरान मुगलानी चक गांव के एक युवक ने पहले तो युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू की। युवतियों ने उसे अपनी जुबान पर लगाम लगाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर उसने एक युवती का हाथ पकड़ कर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की को भला-बुरा कहते हुए थप्पड़ भी जड़ दिया। इस पर तीनों बहादुर बेटियों ने साहस दिखाते हुए शोहदे को धर-दबोचा और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग जब तक पूरा माजरा समझकर उनकी मदद को आते शोहदा युवतियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
घटना के बाद घर पहुंचकर युवतियों ने अपने परिजनों को वाकये की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने सीओ सदर के साथ ही गोराबाजार चौकी प्रभारी उमेश यादव को सूचना दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।