{"_id":"661155797ed5cb4c0d03a66e","slug":"girl-student-left-home-after-family-pressured-to-study-from-math-stream-in-ghazipur-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घरवाले मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ने का बना रहे थे दबाव, नाराज छात्रा ने छोड़ दिया घर; रेलवे स्टेशन से हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घरवाले मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ने का बना रहे थे दबाव, नाराज छात्रा ने छोड़ दिया घर; रेलवे स्टेशन से हुई बरामद
Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Apr 2024 07:30 PM IST
सार
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की नातिन को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। वह घरवालों से नाराज होकर गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि पढ़ाई में वह कमजोर है, इसके बावजूद घरवाले उस पर मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
Girl Student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की नाबालिग नतिनी शुक्रवार की सुबह गाजीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह पढ़ने में कमजोर है और परिवार के लोग उसे मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ने को लेकर दबाव बना रहे थे, जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
लड़की की मां डिफेंस कॉलोनी कानपुर नगर में अपने मायके में है। जबकि वाराणसी में वह अपने भाई और पिता के साथ शास्त्री नगर में रहती है। लड़की और उसका भाई शहर के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों के मुताबिक साइकिल से गुरुवार को दोनों स्कूल के लिए निकले थे।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक स्कूल की छुट्टी दोपहर एक बजे हुई तो भाई घर जाने के लिए बहन को खोजने लगा, लेकिन वह नहीं मिली। ऐसी स्थिति में भाई परेशान होकर घर आया और अपने पिता को बताया कि बहन स्कूल में नहीं मिली। इसकी जानकारी होते ही पिता स्कूल पहुंचा तो जानकारी मिली कि वह आई ही नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए। दूसरे दिन भी जानकारी न हो पाने पर थक हारकर रात करीब आठ बजे शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को देर रात तक खंगालने की कार्रवाई की गई। इसी बीच छात्रा शनिवार को गाजीपुर रेलवे स्टेशन से बरामद की गई।
पुलिस ने छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद परिवार के लोगों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह पढ़ने में कमजोर है और परिवार के लोग उसको पढ़ने को लेकर दबाव बना रहे थे, जिससे नाराज होकर वह चली गई थी।