फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur thieves was going to sell stolen tractor police arrested from Suhwal-Revatipur border

गाजीपुर: चोरी के ट्रैक्टर बेचने जा रहे थे बिहार, सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 07:45 PM IST
सार

तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 1400 रुपये बरामद हुए।

विज्ञापन
Ghazipur thieves was going to sell stolen tractor police arrested from Suhwal-Revatipur border
demo pic

विस्तार

गाजीपुर जिले में सुहवल, रेवतीपुर एवं एसओज की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर स्थित पुलिया से चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक और एक ट्रैक्टर बरामद किए गए। उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 1400 रुपये कैश बरामद हुआ। शुक्रवार को एसपी डॉ. ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस सफलता का खुलासा किया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देर रात प्रभारी निरीक्षक सुहवल विनीत राय स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक सुनील तिवारी क्षेत्र में गश्त के दौरान कुछ दिनों पूर्व हुई लूट के बारे में चर्चा कर रहे थे। वहां रेवतीपुर थाना प्रभारी भी पहुंच गए। इसी दौरान सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य चोरी का ट्रैक्टर बेचने के लिए गंगा पुल के रास्ते बिहार जा रहे हैं। टीम ने सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर पुलिया पर पहुंचकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

इस दौरान दो ट्रैक्टर बिना ट्रॉली के आते दिखाई पड़े, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और 1400 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के तरवां थाने के ऊचहुआ गांव निवासी रविकांत सिहं उर्फ रजत और तरांव गांव निवासी मत्युजंय कुशवाहा बताया। 

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि एक ट्रैक्टर वाराणसी जनपद के पांडेयपुर स्थित हनुमान मंदिर से बीते 12 जुलाई और दूसरा ट्रैक्टर बीते पांच सितंबर को जौनपुर जनपद के जलालपुर स्थित बकराबाद पंचायत भवन से चुराया गया था। उन्होंने बताया कि एक और ट्रैक्टर वाराणसी जनपद के गोविंदपुर से चुराया था। साथ ही एक चोरी की बाइक की भी जानकारी दी। टीम ने उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed