फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur saiedraja road jam after truck engine fail

गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर ट्रक खराब होने से नौ घंटे तक रहा जाम

Thu, 13 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghazipur saiedraja road jam after truck engine fail
मार्ग खराब होने से आए दिन लगता है जाम - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग 24/29 गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर मेदनीपुर के पास बुधवार की देर शाम बालू लदा एक ट्रक का इंजन फेल हो गया। जिससे मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाया। नौ घंटे तक जाम लगने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


24/29 गाजीपुर-सैय्यदराजा मार्ग पर जमानिया की तरफ से बालू लदा ट्रक आ रहा था। शाम करीब छह बजे मेदनीपुर के पास ट्रक का इंजन खराब होने से वह सड़क के बीच खड़ा हो गया। इस कारण वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। कुछ ही देर में मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


ट्रक के बगल से निकलने के चक्कर में वाहन चालकों द्वारा वाहनों को आड़ा-तिरछा करने से जाम लग गया। आलम यह था कि बाइक से कौन कहे, पैदल भी लोगों को निकल पाना संभव नहीं था। वाहन को आगे-पीछे करने को लेकर लोगों में बहस के साथ ही किचकिच होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे ट्रक चालक भूखे-प्यासे परेशान रहे। वह ट्रक से उतरकर बार-बार खराब हुए ट्रक के पास यह जानने के लिए जा रहे थे कि उसकी मरम्मत हो रही है या नहीं। सड़क जाम की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवागमन बहाल करने के लिए घंटों जूझती रही।

जिन चालकों ने वाहनों को आड़े-तिरछा खड़ा किया था, उन्हें फटकार लगाते हुए वाहनों को सीधा कराया और एक-एक कर वाहनों को जाम से बाहर निकला। किसी तरह नौ घंटे बाद भोर में करीब तीन बजे खराब ट्रक के बनने के बाद आवागमन सुचारु हो सका।

जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच चले। मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या झेलना आम बात हो गई है। सड़क के गड्ढों में आए-दिन वाहनों के फंसने और खराब होने से कभी दस तो कभी 15 से 20 घंटा लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।


बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed