{"_id":"6019186a1ee6e424186d6424","slug":"ghazipur-police-arrested-two-man-from-bihar-with-hand-grenade-in-gahmar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हैंड ग्रेनेड के साथ बिहार के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुए कई हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हैंड ग्रेनेड के साथ बिहार के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुए कई हथियार
Tue, 02 Feb 2021 02:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों शख्स।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हैंड ग्रेनेड के साथ बिहार के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर-दबोचा है। उनके पास से रिवॉल्वर, एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल झां मंगलवार को इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
अपर पुलिस कप्तान ग्रामीण ने बताया कि अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस एवं एसओजी टीम सोमवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी बीच गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित दंगलबीर बाबा मंदिर के सामने दो संदिग्ध लोग खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली तो एक हैंड ग्रेनेड, एक रिवाल्वर, तीन कारतूस और नाइन मिमी का एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों शातिरों ने अपना नाम बिहार राज्य के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जलीलपुर गांव निवासी राकेश राय और गंगासागर बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनीत राय, उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, कांस्टेबल इम्तियाज अली, विपुल पाठक, रामभवन यादव, राम प्रताप पटेल, विनय यादव, भाई लाल, राणा प्रताप सिंह, आशुतोष सिंह शामिल थे।