फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

शहीद तो पूरे देश का बेटा होता है

Wed, 18 Sep 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
मरदह। क्षेत्र के देऊपुर पाही गांव में शहीद जवान हरेन्द्र यादव कि तीसरी पुण्यतिथि पर शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डा. वीरेन्द्र यादव ने शहीद की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। इसी क्रम में शहीद के मूर्ति का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि शहीद किसी जाति धर्म का नहीं होता बल्कि वह तो पूरे देश का बेटा होता है। उसके कार्यो से पूरे देश का सीना चौड़ा हो जाता है। धन्य हैं वह माता पिता जो अपने संन्तान को देश सेवा के लिए समर्पित कर पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उरी में शहीद हरेन्द्र यादव से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश सेवा के लिए समर्पित होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए। माता पिता को भी इस शहादत पर गर्व करते हुए अपने बच्चों को देश सेवा के प्रेरित करना चाहिए। इसी क्रम में समाजसेवी तथा शिक्षाविद डा. सानंद सिहं ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा देश मर्माहत था। कहीं ना कहीं शहीद हरेन्द्र कि शहादत सार्थक साबित हो कर रहेगी। जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाती। वह पूरे देश कि अमानत होते हैं। वह भारत मां के सच्चे बेटे के रूप में मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने का काम करते हैं। जब पूरा देश चैन की नींद सोता है तो देश के जवान देश के सीमा की सुरक्षा अपने प्राणों की आहुति देके करते हैं। शहीद हरेन्द्र यादव कि शहादत को पूरे देश को नाज है जो अपने प्राणों की आहुति भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया उसे भुलना मुश्किल है। इस मौके पर सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव, पूर्व प्रमुख विजय सिहं यादव, पूर्व सपा जिलाध्य क्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, मेजर रामजी राजभर, धर्म प्रकाश यादव,राम करन यादव, अवधेश यादव, संजय यादव, भगवान यादव, नकुल यादव, आलोक सागर, ग्राम प्रधान पूजेश सिंह, शिवकुमार यादव, शैलेश यादव, रमेश यादव, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, रामगोपाल सिहं,प्रमुख प्रवीण यादव,रामबचन यादव,निर्मल यादव,योगेश यादव,पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा,संजीत वर्मा,बृजभान सिहं बघेल, शिवमुनी यादव,जयराम यादव, माता प्रभावती देवी,पत्नी निर्मला देवी,बेटा राज यादव व रोहित यादव,भाई नागेन्द्र यादव जयप्रकाश यादव,संदीप यादव,मौजूद रहे। अंत में शहीद के पिता केदार यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed