फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा विरोध

Wed, 18 Sep 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारों की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग की जनता परेशान है। सरकार को उखाड़ फेंकने तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

सभा में उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट में मनमाने तरीके से जुर्माना लगाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से ज्यादती की जा रही है। बिजली के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि पर रोष जताते हुए कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम जनता पर इसका खराब असर पड़ रहा है। पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की है। सरकार को किसान-मजदूर विरोधी करार देते हुए कहा कि उसे आम जन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश सचिव डा. बृजभान सिंह बघेल ने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों को परेशानी हो रही है। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सभा में जिलाध्यक्ष बिजाधर यादव, सदरे आलम, मनोज यादव, मुश्ताक अंसारी, रविंद्र यादव, संजीव वर्मा, वेदप्रकाश सिंह, असलम, शहंशाह, जयराम यादव, रामानंद यादव, विनोद यादव, अशरफ, सादिक अहमद, मुन्ना खां, रुद्रप्रताप सिंह यादव, मिनहाज अंसारी, चंदन यादव, शशिकांत यादव, हिमांशु यादव, सत्यम शाही, संतोष यादव, अवधेश यादव, श्यामदेव यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed