फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

बाढ़ पीड़ितों को दिया जाय हर सुविधा

Wed, 18 Sep 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
रेवतीपुर। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास मंत्री एवं गाजीपुर के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बुधवार को गंगा के तटवर्ती रेवतीपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ताबड़तोड़ कई स्थानों का निरीक्षण किया। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में घूम कर प्रभावित लोगों का हाल जाना तथा आवश्यक निर्देश दिए। मां भगवती देवी का दर्शन -पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और किसान बीज केंद्र का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे उनका काफिला सबसे पहले यहां के मां भगवती देवी मंदिर पर पहुंचा। वहां विधि- विधान से दर्शन पूजन करने के उपरांत क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकल गए। पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहले वह परमानंदपुर फिर नगदिलपुर गांव पहुंचे। वहां राहत और बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम से हालात की जानकारी ली। इस दौरान निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाई जाए। इसके बाद वहां के लोगों ने मंत्री से शिकायत किए कि यहां पर बाढ़ ग्रस्त इलाकों में किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जा रही है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लोगों का रहने खाने-पीने तथा पशुओं का चारा हर व्यवस्था को सुदृढ़ जल्दी से जल्द कर लिया जाए। भरोसा दिलाया कि आप लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। निरीक्षण के अगले चरण में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्रसव केंद्र, ओपीडी के चिकित्सक कक्ष, अंत: रोग विभाग, पैथालाजी, दवा वितरण केंद्र आदि का गहनता से निरीक्षण किया। अस्पताल के दवाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल की सुविधा, दवा आदि के बारे में पूछा। केंद्र की बदहाली का जिक्र करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों की लागत से बनाया गया भवन अभी आधा अधूरा है। एएनम सेंटर का भवन भी खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां से निकलने के बाद वह किसान बीज केंद्र पर गए। वहां परिसर में काफी पानी लगा हुआ था। चहारदीवारी गिरी थी। प्रभारी मंत्री ने इन सभी कार्यों को कराने के लिए तत्काल प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने को कहा। निरीक्षण के बाद वह जिला मुख्यालय चले गए। इस दौरान एसडीएम सेवराई विक्रम सिंह, खंड विकास अधिकारी अनूप कुमार, भूपेंद्र सिंह, डा. मनीष कुमार, डाक्टर अनिल कुमार , भानू प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, सच्चिदानंद राय, बच्चन राय, अरुण राय , गोपाल राय, उपेन्द्र शर्मा, आनंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed