{"_id":"5d8262928ebc3e93c418adfa","slug":"ghazipur-news-ghazipur-news-vns4843967193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के साथ छात्र नेता को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा के साथ छात्र नेता को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कालूपुर तिराहे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर भाग रहे एक बाइक सवार छात्रनेता को दौड़कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर आरोपी को जेल भेज दिया।
मालूम हो कि उपनिरीक्षक बलवंत यादव कांस्टेबल सिकंदर पाल, विकास मालवीय सहित अन्य पुलिस कर्मियों के रात में कालूपुर तिराहा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब दस बजे गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार एक बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, चालक रफ्तार तेज कर रेवतीपुर की तरफ भागने लगा। इस पर संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। थोड़ी दूर जाने पर ही घेरेबंदी कर बाइक सवार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास एक 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ऋषिकेश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बयेरपुर देवकली थाना कोतवाली बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्र नेता ने बताय कि उसकी कई लोगों से रंजिश है, इसलिए असलहा लेकर चल रहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान असलहा, कारतूस एवं बाइक के साथ छात्र नेता को गिरफ्तार किया गया है। चालान कर उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया, लेकिन उसकी कृत्य को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी छात्र नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेंज दिया ।