फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। सोनभद्र के उभ्भा गांव जाते समय प्रियंका गांधी को रोककर उन्हें गिरफ्तार किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही एसपी कार्यालय-कचहरी मार्ग को कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया और खुद की गिरफ्तारी देने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से निरंकुश हो गई है। शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि कानून व्यवस्था पर किसी भी प्रकार की रोकथाम नहीं लग पा रही है। उभ्भा गांव की घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। प्रियंका गांधी घटना से पीड़ितों के यहां संवेदना प्रकट करने जा रही थी, तो प्रदेश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह काफी निंदनीय काम है। युवा अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई है। पूरे प्रदेश में गुंडा राज कायम है। मांग किया कि प्रियंका गांधी तो तुरंत रिहा किया जाय। इस मौके पर मिलींद सिंह, ओमप्रकाश भारद्वाज, संतोष कुमार, पंकज पांडेय, अंशु पांडेय, जयप्रकाश यादव, बृजेश सिंह यादव, शबीहुल हसन, माधव कृष्ण, राकेश राय, अखिलेश राय, पंकज दूबे, सत्यम पांडेय, अनुराग पांडेय, शुतोष गुप्ता, हिमांशु साहू, जेपी पांडेय, कुसुम तिवारी, राजेश उपाध्याय, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed