फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ghazipur news

सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़

Wed, 17 Jul 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
ghazipur news
गाजीपुर। सावन माह के पहले दिन बुधवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पूजन-अर्चन, जलाभिषेक का जो क्रम शुरु हुआ, वह दोपहर बाद तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोलेनाथ का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सूर्योदय के साथ ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। सुबह सात बजे तक शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई। मंदिरों के आसपास के लगे फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद भक्तों ने भगवान शिव को चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के मिश्रबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही। लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। मरदह संवाददाता के अनुसार जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम पर हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। भोलेनाथ के चरणों में फूल-माला अर्पित करने के साथ उनका जलाभिषेक कर परिवार की मंगल की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, करीमुद्दीनपुर स्थित ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव मंदिर, जमानिया के महेवां गांव स्थित बाबा महेश्वरनाथ मंदिर, कासिमाबाद के सुकहा स्थित शिव मंदिर सहित दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, भांवरकोल, गहमर, सेवराई, सुहवल, करंडा, सैदपुर, औड़िहार, खानपुर, देवकली, नंदगंज, जखनिया, भीमापार, सादात, रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद, कठवामोड़ सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन की धूम मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed