फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur murder news two man killed one youth missing family protested and blocked highway

गाजीपुर में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में दो युवकों की हत्या, एक लापता; परिजनों ने शव रख जाम किया हाईवे

Thu, 25 Dec 2025 12:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 12:51 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें दो युवकों की हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया गया। वहीं एक युवक लापता है। जिसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Ghazipur murder news two man killed one youth missing family protested and blocked highway
मृतक विक्की सिंह और सौरभ सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर गांव के खेलूराय पट्टी मोहल्ले में तीन महीने पुरानी वर्चस्व की रंजिश में खेमनराय पट्टी के विक्की सिंह (23) व बाबूराय पट्टी के सौरभ सिंह (24) को लाठी व रॉड से पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव पोखरे में फेंक दिए गए। घटना बुधवार की रात लगभग 12 बजे की है। तीसरा साथी गोपाल राय पट्टी का अंकित सिंह (25) लापता है। पोखरे में उसकी तलाश के लिए पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगी है।

विज्ञापन


शवों को देखकर उड़ गए लोगों के होश
घटनास्थल खेलूराय पट्टी की सड़क, दीवारों और लोहे के गेट पर खून पसरा मिला, जबकि पोखरे के किनारे शवों के लोथड़े पड़े थे। शवों को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे कोतवाली गेट के सामने शव रखकर एनएच-124 सी जाम कर दिया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण और एसपी डॉ. ईरज राजा के समझाने पर शाम करीब 5:40 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


तनाव पर गांव में पुलिस व पीएसी की तैनाती कर दी गई है। रात करीब आठ बजे विक्की सिंह के भाई विकास सिंह की तहरीर पर गहमर कोतवाली पुलिस ने गांव के 12 नामजद समेत 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार तीनों जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: भोला और शुभम की 38 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त, मिर्जापुर में तीसरा आरोपी शिवम गिरफ्तार

Ghazipur murder news two man killed one youth missing family protested and blocked highway
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि 27 सितंबर को इन्हीं युवकों के दो गुटों में वर्चस्व के लिए मारपीट हुई थी। एक गुट में खेमनराय पट्टी और भैरव राय पट्टी तो दूसरे गुट में खेलूराय पट्टी के युवक शामिल थे। इस मामले में 11 पर दर्ज प्राथमिकी में विक्की सिंह का नाम शामिल था।

बृहस्पतिवार सुबह गोताखोरों ने बोरे में भरा विक्की का शव पोखरे से निकाला। दोपहर करीब दो बजे सौरभ का शव बरामद हुआ। विक्की की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। सौरभ के माथे पर गोली के निशान मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed