फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur has been recognized all over the country

पूरे देश में हो गई है गाजीपुर की पहचान

Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur has been recognized all over the country
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगलवार को जंगीपुर कृषि मंडी में जिला किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद एवं पूर्व मंत्री जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस गाजीपुर की पहचान प्रदेश तक नहीं थी आज उसकी पहचान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनोज सिन्हा के कार्यों से पूरे देश में हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा पर स्वार्थवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोड के निर्माण के नाम पर सरकार के मुखिया और उनके परिवार के लोगों की राजनीति चमकाने के लिए राजधानी से उनके घरों सैफई, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज को जोड़ने वाले आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया। यह बात प्रदेश की जनता भूली नहीं है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर के बारे में कहा कि अगर विगत चुनाव में भाजपा की वैशाखी नहीं मिली होती तो वह कभी विधायक भी नहीं बन सकते थे। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि सरकार किसानों की हितैषी है। एमएलसी विशाल स़िह चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में गाजीपुर के किसानों के विकास की कड़ी मजबूत हुई है। पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि मेरे राजनीति में आने के सपने को पार्टी की सरकारों ने पूर्ण किया है। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. विजय यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, बृजेंद्र राय, राजन सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, राजकुमार सिंह झंवर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, बीके त्रिवेदी, कृष्णानंद राय, संकठा मिश्रा, चतुर्भुज चौबे, हरेंद्र यादव, सुरेश बिंद, शैलेश राम, विश्वप्रकाश अकेला, हिमांशु सिंह, सत्यदेव यादव, बबलू सिंह, शैलेंद्र सिंह, शुभांशु मिश्रा, पूनम मौर्य, किरन सिंह, रंजू शर्मा, पप्पू सिंह, त्रिलोकी कुशवाहा, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, मन्नू सिंह, राधेश्याम शर्मा, धनंजय चौबे, प्रीति गुप्ता, विनोद खरवार, अभिषेक आदि उपस्थित थे।सम्मेलन स्थल पर जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह एवं आमोद श्रीवास्तव ने किसानों के पांव पखारे तो मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed